Search

May 16, 2026 9:16 pm

आज होगी कांग्रेस का सत्याग्रह कार्यक्रम

राजकुमार भगत

पाकुड़।26 मार्च को पाकुड़ स्थित पुराना अस्पताल के सामने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर के समक्ष एक सत्याग्रह कार्यक्रम कांग्रेस पार्टी पाकुर द्वारा आयोजित किया है। इस संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है
कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक नफरत, महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ जनता के अपार समर्थन के साथ राहुल गांधी द्वारा तय की गई लगभग 4000 किलोमीटर की लंबी भारत जोड़ो यात्रा तथा संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अडानी के रिश्ते पर सवाल खड़ा करने के बाद मोदी सरकार पूरी तरह बौखला गई है। सदन में राहुल गांधी की आवाज को दबाने का प्रयास किया गया। विगत 24 को मोदी सरकार द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त कर दी गई। राहुल गांधी जी ने देश की जनता से कहा है कि मैं देश की जनता की आवाज के लिए लड़ रहा हूं व हर कीमत चुकाने को तैयार हूं। अध्यक्ष ने पाकुड़ जिलांतर्गत सभी प्रखंड/विंग्स के अध्यक्षों, पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को सूचित किया है कि कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग सुनिश्चित करें।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!