Search

May 19, 2026 5:21 am

आधार जेनेरेसन के नाम हो रही है अवैध वसूली



राजकुमार भगत

पाकुड़। यूआईडी ( आधार नंबर ) जेनेरेसन के नाम सीमावर्ती गोपीकांदर प्रखंड के कुष्चिरा ग्राम – पंचायत स्थित पंचायत सचिवालय में लूट मची हुई है । अमड़ापाड़ा में जरूरतमंदों को तत्काल यह सुविधा न मिल पाने से वो मजबूरन उक्त स्थान पर आधार जेनेरेसन , अपडेसन , करेक्सन आदि कार्य के लिए वहां पहुंचते हैं । जानकारी मिली है कि ऑपरेटर प्रति लाभुक सौ से दो सौ रुपए तक की अवैध वशूली खुलेआम कर रहे हैं । लाभुकों की परेशानी तब और बढ़ जाती है जब बच्चों के आधार जेनेरेसन के नाम सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट के रूप में वैध कागजात या प्रमाणपत्रों को भी नहीं माना जाता है । बहरहाल , इस मामले संबद्ध प्रशासन को जांच कर जनहित में उचित कार्रवाई करनी चाहिए ।

img 20230209 wa00127512629042326865249

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!