Search

June 19, 2026 9:42 pm

आपसी रंजिश में दो भाई की हुई थी हत्या,फिर एक गिरफ्तार

बजरंग पंडित पाकुड़।

पाकुड़: गणेशपुर गांव में आपसी रंजिश में षड्यंत्र के तहत दो सगे भाइयों की हत्या हुई थी।इस पर महेशपुर पुलिस ने थाना कांड संख्या 98/23 के नामजद प्राथमिकी गणेशपुर निवासी अभियुक्त रोसेन सोरेन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रोसेन सोरेन को सुबह गणेशपुर गांव से थाना प्रभारी आनंद पंडित ने एसआई मुकुल भगत, एएसआई मृत्युजंय कुमार तथा पुलिस बल के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नामजद प्राथमिकी अभियुक्त रोसेन सोरेन को कागजी कारवाई पूरी कर स्वास्थ्य परीक्षण कराकर जेल भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि इस घटना में कुल 40 लोगों को नामजद प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया है। जिसमें 11 नामजद प्राथमिकी अभियुक्तों को 18 जून से 19 जून को मध्य रात्रि से अहले सुबह तक गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।उल्लेखनीय है कि विगत 17 जून 2023 को गणेशपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर दो भाइयों की षडयंत्र के तहत एकत्रित होकर घेरकर लाठी-डंडा, पत्थर एवं हरवे-हथियार से मारकर हत्या कर दिया गया था। इस घटना में मृतक के पिता ने गांव के ही 40 नामजद आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। इस संबंध में थाना प्रभारी आनंद पंडित ने बताया कि शेष बचे नामजद प्राथमिकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!