Search

May 19, 2026 8:30 am

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए पाकुड़ प्रखंड के सभी डीलरों के साथ अनुमंडल पदाधिकारी श्री हरिवंश पंडित ने बैठक की।

अहसान आलम पाकुड़। सोमवार को पाकुड़ प्रखंड सभागार में अंत्योदय कार्डधारकों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए पाकुड़ प्रखंड के सभी डीलरों के साथ अनुमंडल पदाधिकारी श्री हरिवंश पंडित ने बैठक की।

अनुमंडल पदाधिकारी श्री हरिवंश पंडित ने कहा कि जिला प्रशासन की मंशानुरूप अंत्योदय कार्डधारकों का निःशुल्क जांच व इलाज मुहैया कराने के लिए आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है। जिसमें सभी का सहयोग जरूरी है। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी कार्डधारियों का आयुष्मान कार्ड बनवाने का निर्देश डीलरो को दिया। उन्होंने कहा कि सभी नजदीकी प्रज्ञा केंद्र में सभी कार्डधारियों का अप्लाई करवाएं। 15 फरवरी तक आयुष्मान कार्ड में शत प्रतिशत का लक्ष्य प्राप्त करें।
बैठक में सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री संजय कुमार दास, प्रखंड विकास पदाधिकारी मो० शफीक आलम, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पाकुड़ डॉ के. के.सिंह, डॉ अमित कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

img 20230206 wa00643088740733918555533

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!