अब्दुल अंसारी
प्रखंड स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम प्रारम्भ किया
जिला पाकुड़ के हिरणपुर प्रखंड मे इंसानियत फाउंडेशन के सदस्यों ने अध्यक्ष बानिज शेख की अध्यक्षता मे बैठक किया गया | जिसमे कई तरह के अहम मुद्दों पर चर्चा करते हुए सभी सदस्यों क़ो रक्तदान के फायदे, यातिम बच्चे क़ो सहायता करना, वृद्धा वेवा सबको मदद करना, आग जनी घटनाओ क़ो मदद पहुंचाना एवं मजबूतीकरण पर थैलोसीमिया पीड़ित बच्चो पर विशेष ध्यान आकर्षित कर युवाओं क़ो मोटिवेशन करने की अति अवश्यकता है | हिरणपुर के आसपास बसे गाँव के युवा सब काफ़ी रक्तदान के लिए उत्सुक है लेकिन एक जरिये की जरूरत रही और वे इंसानियत फाउंडेशन का साथ होकर नेक कार्य मे सरिक होंगे | समूह के उप अध्यक्ष नुरुज्जामान ताहिरी बी नेगेटिव 28वीं बार रक्तदान अपने जीवन के कई घटनाओ क़ो व्यक्त करते हुए युवाओं क़ो संबोधित किया |
कारवां ए सलफ से शेख अली मुर्तज़ा फैजी और समूह संचालक सद्दाम हुसैन ने रक्तदान के फायदे एवं डोनर व्यवस्था का विस्तृत जानकारी साझा किया | उप सचिव और कोषाध्यक्ष, आसादुल और फरजन शेख ने मेडिकल टीम हिरणपुर मे सिविल सर्जन महोदय से बात कर भेजनें की मांग क़ो लेकर जानकारी साझा किया मौके पर सानाउल अंसारी, नजीर अहमद, मुहम्मद आरिफ,अजीम, वासिम, सहीद, बादशाह, मोदास्सेर आदि मौजूद रहा है |










