Search

September 22, 2026 12:39 pm

बंगाल में छिपा था नाबालिग अपहरण का आरोपी, पुलिस ने दबोचा, लड़की सकुशल बरामद।

पाकुड़: मुफ्फसिल थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से गिरफ्तार कर लिया, वहीं अपहृत नाबालिग लड़की को भी सकुशल बरामद कर लिया गया। मुफ्फसिल थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि 13 जून को थाना कांड संख्या 78/26 के तहत नाबालिग लड़की के अपहरण को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार आरोपी सुलीतल्ला निवासी सरजहान मोमिन की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी मुर्शिदाबाद इलाके में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुर्शिदाबाद में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से ही नाबालिग लड़की को भी सुरक्षित बरामद कर लिया।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शुक्रवार को आरोपी सरजहान मोमिन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अपहरण मामले के त्वरित उद्भेदन में सफलता मिली है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!