Search

June 19, 2026 11:35 pm

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर जिला कांग्रेस ने किया आयोजन, केक काटकर और पौधरोपण कर मनाया उत्सव

राजकुमार भगत

पाकुड़। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के 56वें जन्मदिवस के अवसर पर पाकुड़ जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर उत्साहपूर्वक जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशी का इजहार किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया।
कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। साथ ही उनके द्वारा उठाए जा रहे सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और जनहित के मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। जिला कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी देश के आम लोगों की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहे हैं। उनके विचारों और जनहित के संदेशों को आगे बढ़ाना हर कांग्रेस कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस के कई पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

img 20260619 wa00101705184602510283642
img 20260619 wa00092055140761751003856

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!