Search

June 17, 2026 11:26 pm

उज्ज्वला योजना के तहत विधायक ने लाभुकों को सिलेंडर व गैस चूल्हा का किया वितरण।

साहिबगंज।शहर के स्वामी विवेकानंद चौंक स्थित राजमहल विधायक अनन्त ओझा के कार्यालय के समक्ष मंगलवार को कैम्प लगाकर उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं के बीच गैस चूल्हा और सिलेंडर का वितरण किया गया।राजमहल विधायक अनन्त ओझा ने सभी 30 लाभुकों के बीच गैस कनेक्शन का वितरण किया।महिलाओं ने मोदी को सराहा।उज्ज्वला योजना के तहत गैस मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर सराहना की। सभी के चेहरे खिले नजर आए और धन्यवाद ज्ञापित किया। राजमहल विधायक अनंत ओझा ने महिलाओं के बीच गैस का वितरण किया। महिलाओं ने कहा कि गैस सिलिंडर मिलने से अब धुआं से मुक्ति मिलेगी। अभी तक खाना बनाने में काफी परेशानी होती थी। अब आसानी होगी। प्रधानमंत्री के इस कदम को सराहनीय करार देते हुए खूब प्रशंसा करती नजर आईं। मौके पर राजमहल विधायक अनन्त ओझा ने कहा प्रधानमंत्री मोदी जी की महत्वाकांक्षी उज्जवला योजना के तहत निःशुल्क गैस चूल्हा और सिलेंडर का वितरण किया गया।भाजपा सरकार आने से पहले महिलाएं इनसे परेशान होती थीं। ग्रामीण व शहरी आबादी ईंधन के रूप में कोयला व लकड़ी का इस्तेमाल करती थी, जिससे सेहत पर असर पड़ता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्ज्वला योजना के जरिए स्वच्छ ऊर्जा का अधिकार दिया। धुएं व खराब स्वास्थ्य से मुक्ति का अधिकार देकर करोड़ो लोगों का जीवन बदला।मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रामदरश यादव, नगर परिषद उपाध्यक्ष रमानानंद साह,जिला मंत्री गौतम यादव,अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनोद चौधरी सहित अन्य रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!