प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय करियोडीह के छात्र छात्राओं द्वारा गुरुवार को सीटी बजाओ, उपस्थिति बढ़ाओ अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत सभी शिक्षक और विद्यार्थी, गली मोहल्ले में जाकर सीटी बजाकर बच्चों को विद्यालय आने के लिए जागरूक किया !झारखंड सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा इस प्रकार के अभियान का उद्देश्य बच्चों तथा अभिभावकों को विद्यालय के प्रति जागरूक करना है। जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। मौके पर सभी शिक्षक उपस्थित थे।





