Search

May 9, 2026 10:18 am

उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बासमती ग्राम में जन संपर्क के कार्यक्रम में भाग लिया।

बिक्की सन्याल

पाकुड़। महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का आगमन दो दिवसीय प्रवास राजमहल लोकसभा क्षेत्र में चल रहा है। इसी क्रम में 28 जून दिन बुधवार को दोपहर 2 बजे बासमती ग्राम में जन संपर्क के कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री ने अमड़ापाड़ा प्रखंड के बासमती गांव में लोगों से जनसंपर्क किया और मोदी के लिए 2024 चुनाव के लिए समर्थन मांगा और लोगो से बातचीत किया।उसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव कैसे जीता जाए इसके लिए सक्रियता पर जोर दिया। कार्यक्रम में विशेष तौर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता बबलू भगत, वरिष्ठ नेता सह पूर्व प्रत्याशी दानियाल किस्कू, महेशपुर के वरिष्ठ नेता मिस्त्री सोरेन, भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पांडे, आमडापाड़ा मंडल अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार दास गोपीकांदर मंडल अध्यक्ष नकुल साह, मंडल महामंत्री प्रदीप राय, कन्हाई भगत,मंडल उपाध्यक्ष ललन भगत, शिवशंकर पंडित, उदय भगत ,कुंदन कुमार उर्फ भूटान, शैलेंद्र कुमार, उमाशंकर पंडित, सुमन कुमार, साधन पंडित, चलाधार पाल, प्रफुल्ल पाल समेत दर्जनों कार्यकर्ता और ग्रामीणों ने भाग लिया।

IMG 20230628 WA0017
IMG 20230628 WA0018 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!