Search

June 19, 2026 5:36 pm

उपायुक्त के निर्देश पर सीओ और बीडीओ ने बालू का अवैध परिवहन करने पर एक ट्रैक्टर को जब्त किया



धीरेन साहा

पाकुड़िया प्रखंड टास्क फोर्स के प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार, सीओ किरण डांग क्षेत्र भ्रमण के दौरान शनिवार को ग्राम बेनाकूड़ा में बिना नंबर के सोनालिका एक बालू लदा ट्रैक्टर को जप्त किया। सीओ किरण डांग ने बताया कि बिना चालान का सोनालिका ट्रैक्टर में बालू अवैध रूप से परिवहन करते पाया गया है। हालांकि चालक चकमा देकर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। ट्रैक्टर को सुरक्षार्थ थाना में रखा गया है प्रभार थाना प्रभारी संभू पंडित ने बताया कि ट्रैक्टर चालक एवं मालिक के विरुद्ध थाना कांड संख्या 16/23 दर्ज कर मामले पर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!