Search

April 23, 2026 9:06 pm

हिरणपुर के 5 छात्रों ने मेट्रिक में मारी बाजी, टॉप-10 में जगह बनाकर बढ़ाया जिले का मान।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): मेट्रिक की परीक्षाफल घोषित होने साथ हिरणपुर प्रखंड में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इस परीक्षाफल में प्रखंड के पांच बच्चों ने जिले में अपना परचम लहराया है। मोहनपुर स्थित अपग्रेड प्लस टू विद्यालय की छात्रा रायहा रेहान ने 94.60 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में चौथा स्थान हासिल किया। छात्रा के पिता अल्ताफ हुसैन इसी विद्यालय में सहयोगी शिक्षक है। वही मा मरजीना खातून गृहणी है। छात्रा ने बताई की इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता व शिक्षको को देना चाहेंगे। आगे जाकर नीट की तैयारी करने की योजना है। वही जिले में पांचवा स्थान डांगापाड़ा उउवि के शुभदीप गोराई व बड़तल्ला उउवि के छात्रा राधा कुमारी ने क्रमश 94.40 -94.40 प्रतिशत अंक हासिल कर पांचवा स्थान प्राप्त किया। शुभदीप के पिता सुशेन गोराई व्यवसायी है , वही मा कुसुम गोराई गृहणी है। जो आगे जाकर जेपीएससी की तैयारी करना चाहता है। इसी तरह जिले में 9 वां स्थान प्राप्त अलिसा परवीन ने 93.4 प्रतिशत अंक हासिल किया है। जो आगे जाकर नीट की तैयारी करना चाहती है। छात्रा की पिता आरिफ आलम अंसारी जो दोहरी लिट्टीपाड़ा में पारा शिक्षिका है , वही मा अफसाना बीबी गृहणी है। जिले में 10 वा स्थान प्राप्त मॉडल प्लस टू विद्यालय हिरणपुर के छात्र देवकुमार दा ने 93.20 प्रतिशत अंक हासिल किया है। इनके पिता अमित कुमार दा व्यवसायी है , वही मा गृहणी है। लोको पायलट बनने की आशा लिए छात्र ने इसका श्रेय अपने माता पिता व शिक्षको को दिया है।

img 20260423 wa00572614240415749742544
माता पिता के साथ अलिसा परवीन
img 20260423 wa00554430760077963317810
img 20260423 wa00536496967307616928772
डांगापाड़ा के शुभदीप को मिठाई खिलाती माता।
img 20260423 wa0054835260279090788667
देव कुमार दा
img 20260423 wa00568329334168702273107

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!