Search

May 12, 2026 8:55 am

उपायुक्त वरुण रंजन के निर्देश पर लाभुकों के घर जाकर लंबित प्रधानमंत्री आवास में प्रगति करवाने में जुटे पर्यवेक्षक

सतनाम सिंह

उपायुक्त के रचनात्मक सोच ने एक बार फिर पर्यवेक्षक एवं पदाधिकारियों को रेस में ला दिया

गुरुवार को पंचायत दिवस के मौके पर हिरणपुर प्रखंड में लंबित प्रधानमंत्री आवास एवं नये अम्बेडकर आवास के सत्यापन हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पंचायतों के लिए पर्यवेक्षकों की टीम गठित कर लाभुकों के पास भेजा। लाभुकों से सहयोगात्मक रवैया अपनाते हुए लंबित आवास पूर्ण करने हेतु पर्यवेक्षकों को जिम्मेदारी दी गई तथा प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। पर्यवेक्षकों ने 125 लंबित आवासों के स्थल निरीक्षण कर लाभुकों से लंबित आवास रहने का कारण जाना और उन्हें सामग्री क्रय, मिस्त्री एवं पानी की व्यवस्था के लिए जनप्रतिनिधि, भेंडर, मिस्त्री को लाभुकों से टैग कर आवास पूर्ण करने की दिशा में कार्य किया। साथ ही 30 अंबेडकर आवास लाभुकों का सत्यापन भी किया।क्षेत्र भ्रमण में अपर समाहर्ता मंजू रानी स्वांसी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अंजू कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी उमेश कुमार स्वांसी, एमओ, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक, कनीय अभियंता, सहायक अभियंता एवं पंचायत सचिव उपस्थित थे।


IMG 20230518 WA0068 1
IMG 20230518 WA0066
IMG 20230518 WA0067

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!