Search

June 19, 2026 9:51 am

एमवीआई ने दो गाड़ी जब्त कर की थाना को सुपुर्द।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया मोटरयान निरीक्षक पाकुड़ सुदीप कुजूर ने गुरुवार रात्रि को पाकुड़िया थाना क्षेत्र के सिद्धो कान्हो चौक के समीप एक हाइवा वाहन संख्या बीआर 51बी 4204 एवं थाना के सामने एक ट्रेलर ट्रक वाहन संख्या बीआर 11जीसी 7071 को आवश्यक कागजात के अभाव में जब्त कर सुरक्षार्थ पाकुड़िया थाना को सुपुर्द कर दिया है । इस संबंध में मोटरयान निरीक्षक सुदीप कुजूर ने बताया कि वाहन चालकों से वाहन से संबंधित आवश्यक कागजात की मांग की गई पर चालक वाहन से संबंधित आवश्यक कागजात नहीं दिखा पाए । उन्होंने बताया कि जब्त किए गए वाहन के कागजातों की जांच के बाद आगे की आवश्यक कारवाई की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!