अमर भगत
अमड़ापाड़ा प्रखंड परिसर के मीटिंग हॉल में एलपीजी गैस इस्तेमाल के सुरक्षित उपाय के लिए आंगनबाड़ी सेंटर की सेविका को सेफ्टी क्लिनिक का ट्रेनिंग दिया गया। वही एलपीजी इंडियन ग्रामीण एजेंसी अमड़ापाड़ा के वितरक मनोज भगत ने ट्रेनिंग देते हुए बताया कि सिलेंडर हमेशा सीधा खड़ा रखे, चूल्हा सिलेंडर से कम से कम 6 इंच ऊपर समतल जगह पर रखें एवं खाना हमेशा खड़े रहकर बनाएं, चूल्हा को ऐसी जगह रखें जहां बाहर की हवा ना लगे, रसोई गैस घर में गैस सिलेंडर के अगल-बगल किसी भी प्रकार की ज्वलनशील वस्तु का प्रयोग ना करें, माचिस की तीली पहले जला ले इसके बाद गैस को खोलें, रेगुलेटर को हमेशा काम होने के बाद बंद कर दे, सूती वस्त्र पहनकर चूल्हे के पास खाना बनाए, सिलेंडर से गैस रिसाव होने पर सेफ्टी केप लगाए और वितरक को सूचना दें, सिलेंडर में किसी प्रकार की दिक्कत होने पर हेल्पलाइन नंबर 1906 में संपर्क करें, गैस की गंद आने पर सभी दरवाजा खिड़की को खोल दें। इसके साथ ही एलपीजी ग्राहकों को मिलने वाली इंश्योरेंस बीमा इत्यादि की जानकारी दी गई मौके पर प्रखंड बिकास पदाधिकारी कुमार देवेश द्विवेदी महिला पर्यवेक्षाका बॉबी देवी एलपीजी वितरक मनोज भगत सहित सभी आंगनबाड़ी सेविका उपस्थित थी।











