लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। लिट्टीपाड़ा प्रखंड की सूरजबेड़ा पंचायत अंतर्गत बरमसिया गांव निवासी एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सक्रिय कार्यकर्ता बिरजू टुडू के आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू हेमलाल मुर्मू उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की।
विधायक ने दिवंगत बिरजू टुडू को पार्टी का समर्पित एवं सक्रिय कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि उनके निधन से संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहयोग और सहायता का आश्वासन दिया। विधायक ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान रंजन साहा सहित झारखंड मुक्ति मोर्चा के दर्जनों कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत बिरजू टुडू को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।






