Search

May 18, 2026 8:28 pm

एसबीआई रामनगर ने किया संध्या शिविर का आयोजन



संवाददाता

बरहरवा (साहिबगंज) भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा चलाए जा रहे” मेरा गांव मेरा बैंक” कार्यक्रम के तहत बुधवार को बरहरवा प्रखंड के मिर्जापुर शुक्रवासनी गांव में संध्या शिविर का आयोजन किया गया| इस शिविर में मिर्जापुर तथा शुक्रवासनी गांव के करीब 50 की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित दिखे| शिविर को संबोधित करते हुए भारतीय स्टेट बैंक रामनगर शाखा के प्रबंधक रघुनंदन बाजपेई ने बताया कि आम जनता को चाहिए कि वह बैंक से भागे नहीं, बल्कि इससे जुड़े और बैंक द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं| उन्होंने बताया कि संध्या शिविर का उद्देश्य है कि लोग कृषि ऋण का 75% जमा करके अपने ऋण माफी कराएं, नए ऋण के लिए आवेदन दें, व्यक्तिगत ऋण, कार ऋण, का लाभ उठाएं तथा नया खाता खोलने ,के लिए बैंक से संपर्क करें, उन्होंने आगे बताया कि पीपीएफ ,सुकन्या ऋण समाधान, मुद्रा ऋण, बीमा सेवा एसएसजी खाता, एवं अन्य ऋण, आदि के लिए अधिक से अधिक लोगों को बैंक से जोड़कर इन योजनाओं का फायदा उठाना चाहिए| इसी की जानकारी देने के लिए बुधवार को मुख्य रूप से बैंक द्वारा “संध्या शिविर “का आयोजन किया गया है |इस शिविर में पंचू मंडल ,अंबिका मंडल, सीमांत मंडल ,मरियम बीवी ,हसीना टू डू, आशा पाल ,राजू घोष ,शंकर मंडल ,सीएसपी मिर्जापुर के सहित दर्जनों महिला एंव पुरुष उपस्थित थे |

img 20230215 wa0032631424502851744703

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!