सतनाम सिंह
रांची झालसा के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पाकुर के अध्यक्षता में डालसा के सचिव शिल्पा मुर्मू के मार्गदर्शन में ओरियंटेशन सह पीएलवी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में डिप्टी चीफ लीगल डिफेंस के अधिवक्ता मो नुकमुद्दीन शेख ने पीएलवी के कार्य का समीक्षा करते हुए सभी पीएलवी से बारी बारी से उनके कार्य करने एवम् कार्य के दौरान कोई कठिनाई हो इन सभी बातों से अवगत होते हुए कहा कि कार्य शैली को बेहतरीन तरीके से करने और किसी भी पीएलवी को कार्य के दौरान कोई समस्या होती हैं तो कार्य को निदान करने हेतु तुरत संपर्क कर परामर्श या लाभ ले सकते है साथ ही सभी पीएलवी को कर्तव्यनिष्ठ होकर सुचारु रूप, एवम् कुशलतापूर्वक कार्य करते रहने की दिशा निर्देश दी गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कैसे पीएलवी द्वारा अधिक से अधिक संख्या में लोगों को विधिक जागरूकता के साथ साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से लाभ दिला सके। पीएलवी को नालसा के स्कीम के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी गई।मौके पर सहायक लिगल डिफेंस के अधिवक्ता गंगाराम टुडू, अजफर हुसैन, पीएलवी कमला राय गांगुली, पिंकी मंडल,उत्पल मंडल, चन्द्रशेखर घोष, मैनुल शेख, एजारुल शेख, खुदु राजवंशी, माउकमाउल शेख , नीरज कुमार राउत उपस्थित रहे।









