Search

May 1, 2026 4:32 pm

कांग्रेस ने निकाला विजय जुलूस कहा अन्याय पर हुई है न्याय की जीत

राजकुमार भगत

पाकुड़। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाए जाने पर संध्या 5:00 बजे जिला अध्यक्ष श्री कुमार सरकार के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी द्वारा कांग्रेसी भवन से इंदिरा चौक तक विजय जुलूस निकाला गया एवं जश्न मनाया गया। इस संबंध में कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री कुमार सरकार ने कहा माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा आदरणीय राहुल गांधी को सुनाई सजा के फैसले पर रोक लगा दी गई है। हम कांग्रेस जनों के लिए काफी हर्ष का यह विषय है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार इस उपलक्ष्य पर पाकुड़ जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा जश्न मनाया गया। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता की जीत है। अन्याय पर न्याय की जीत है ।नफरत पर प्यार की जीत है । इस देश में नफरत करने वालों का कोई जगह नहीं है । प्यार और सद्भावना से हम आगे बढ़ रहे हैं दुनिया की कोई ताकत से रोक नहीं सकती है।मौके पर जिला उपाध्यक्ष गुलाम अहमद, प्रखंड अध्यक्ष मंसारूल हक, जिला प्रवक्ता मो मुख्तार हुसैन, जिला मीडिया प्रभारी नलिन मिश्रा, राजिकुल आलम, आसिफ इकबाल, बेलाल शेख, नसीम आलम, जलालुद्दीन शेख, मिथुन मरांडी, कृष्णा यादव, सोनू आलम, अतिकुर रहमान, गैब्रियल हेंब्रम, रास्कल हेंब्रम, मो जमालुद्दीन, हबीबुर रहमान, मिलन हुसैन, मो एहदिन शेख, मो सानू शेख, राम विलास महतो, इमरान अहमद, आलमगीर आलम, अंसारुल हक, सारिकुल शेख, बबलू भगत, मोहन मुर्मू, श्रीराम मरांडी, साईकुल आदि मौजूद थे।

IMG 20230804 WA0050

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!