Search

May 16, 2026 9:50 am

कांग्रेस युवा नेता दाउद मरांड़ी ने जय भारत सत्याग्रह आन्दोलन की शुरुआत

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा : केंद्र में चल रही भाजपा सरकार के विरोध में प्रदेश कांग्रेस के केंन्द्रीय नेतृत्व व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार लिट्टीपाड़ा प्रखंड़ अध्यक्ष मुर्सीद आलम,लिट्टीपाड़ा प्रभारी सह जिला महासचिव पार्टी के युवा व कर्मठ नेता दाउद मरांड़ी,पाकुडि़या प्रखंड़ अध्यक्ष इस्लाम अंसारी व महेशपुर प्रखंड़ सचिव प्रेमशीला मुर्मू के अगुवाई में जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड़ के सुदूरवर्ती पंचायत फूलपहाड़ी में तय कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को जय भारत सत्याग्रह आन्दोलन की शुरुआत की गई।कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या मे पंचायत भर के ग्रामीण उपस्थित होकर वक्ताओं की बाते सुनी गई।एक एक कर वक्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार की खामियों को गिनाते हुए अपनी बातों को रखी गई।लिट्टीपाड़ा प्रभारी सह कांग्रेस के पाकुड़ जिलामहासचिव युवा नेता दाउद मरांडी ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार देश के लोगों को अबतक केवल ठगने का काम किया गया है।सरकार अडाणी,अंबांनी के हाथों गिरवी रख दी है।जब जब कांग्रेस के वरीय नेता राहुल गांधी इनकी करतूतों को जनता के सामने उठाते हैं तब तब मोदी सरकार तीलमिला उठती है और राहुल गांधी जी को विभिन्न प्रकार से प्रताडित कर उन्हें परेशान की जाती है जिसे देश की जनता कभी माफ नही करेगी,समय आने पर जनता ही उन्हे सबक सिखाएगी। दाउद ने कहा कि भारत में निवास करने तमाम धर्मों के लोगो की भला एक मात्र देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस ही कर सकती हैअन्यथा अन्य कोई पार्टी नहीं।कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।मौके पर मीडिया प्रभारी सबिर आलम,टेरेसा मुर्मू,पाकुड़ जिला परिषद सदस्य सह व अमड़ापाड़ा प्रभारी श्री मति मंजूला हांसदा,पंचायत के मुखिमा तालामय मरांड़ी,ग्राम प्रधान आसमान हांसदा,के अलावे जरमन हांसदा,लखन हांसदा,सनातन हांसदा,अब्दूल रहीम अंसारी,फिरोज आलम,नसरुद्दीनअंसारी वअजीज मिंयां उपस्थित थे।

IMG 20230405 WA0019 1
IMG 20230405 WA0018
IMG 20230405 WA0017

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!