Search

October 24, 2026 7:32 am

कार्धारीयों ने राशन न मिलने की शिकायत को लेकर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया (पाकुड़ )बासेतकुंडी पंचायत अंतर्गत बरमसिया गांव के जन वितरण प्रणाली के दर्जनों कार्ड धारियों ने मोहुलपहाड़ी के जनवितरण दुकान महिला विकास स्वयं सहायता समूह मोहुलपहाड़ी से कार्ड धारियों ने राशन लेने के मांग को लेकर मंगलवार को बीपीआरओ सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी त्रिदीप कुमार शील को आवेदन दिया।बरमसिया के कार्ड धारक बिट्टीमय टुडू ने बताई की अभी सभी कार्डधारकों को ज्योति किरण स्वयं सहायता समूह बरमसिया के नाम से है लेकिन,कार्ड धारियों को इस राशन दुकानदार द्वारा बार-बार राशन कम देने के शिकायत मिलने से पाकुड़ जिला द्वारा ज्योति किरण स्वयं सहायता समूह दुकानदार को निलंबित कर दिया गया है।जिसके कारण तत्काल सभी कार्डधारी जन वितरण प्रणाली दुकानदार कपिलदेव भगत लगडुम से राशन ले रहे है।लगडुम अधिक दूरी एवं आवागमन में सुबिधा न होने के कारण हम नजदीक गांव मोहुलपहाड़ी से राशन लेने की मांग की है।आवेदन के आलोक में बीपीआरओ सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शील ने बताया कि आवेदन को जिला आपूर्ति पदाधिकारी पाकुड़ को भेज दिया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!