Search

June 19, 2026 9:51 am

कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में स्वच्छ उत्सव 2023 का कार्यक्रम हुआ आयोजन

राज्य शहरी विकास अभिकरण, नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देश के आलोक में एवं कार्यपालक पदाधिकारी महोदय के आदेशानुसार नगर परिषद् पाकुड़ माननीय अध्यक्ष महोदया और कार्यपालक पदाधिकारी की नेतृत्व में स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों के द्वारा स्वच्छ उत्सव -2023 से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से स्वच्छ उत्सव मशाल रैली एवं स्वच्छता शपथ का पाठ किया गया. मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए महिला सदस्यों को स्वच्छता में उनकी भागीदारी एवं नेतृत्व को प्रोत्साहित करते हुए अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस उत्सव को सफल बनाने में अहम भूमिका की सराहना की। मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेश यादव एवं अध्यक्ष महोदया संपा साहा ,नगर प्रबंधक रोहित गुप्ता, मृत्युंजय पांडे ,नगर मिशन प्रबंधक, मनीष मिश्रा , माननीय वार्ड पार्षद अशोक प्रसाद, अंजना रावत, रूपाली सरकार कार्यालय कर्मी विश्वजीत दीक्षित ,संजय राय, मनीष कुमार ,राकेश कुमार, शुभम परासर, कंचन यादव आकांक्षा वेस्ट मैनेजमेंट के मधुसूदन कुमार व अन्य कर्मी मौजूद थे…

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!