Search

April 28, 2026 4:51 am

कालू पड़ा गांव के झाड़ियों में मिला दो प्रेमियों का शव!

रिपोर्ट : धीरेन साहा

महेशपुर(पाकुड़):– थाना क्षेत्र के शहरग्राम पंचायत के कालूपड़ा गांव के झाड़ियों में पेड़ से लटका मिला दो प्रेमी का शव। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 8 बजे कालू पाड़ा गांव के पुल के नीचे 2 व्यक्ति पशु चरा रहे थे तभी उन लोगो ने देखा की एक पेड़ में दो जन लटके हुए है,जिसमे एक लड़का और एक लड़की है,जिसको देख वो दोनो भाग कर गांव आए और गांव के लोगो को बताया,गांव के प्रधान को इस संबंधित खबर लगने पर इस मामले की सूचना तुरंत महेशपुर थाना प्रभारी को दिया, महेशपुर थाना प्रभारी आनंद पंडित सूचना प्राप्त होते ही एसआई मुकुल भगत और पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे और घटना की छानबीन की, जानकारी लेने पर पता चला की लड़का खड़ीबाड़ी के रहने वाला था और लड़की भीमपुर के रहने वाला थी,मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है,किस कारण वश दोनो ने यह कदम उठाया है यह तो मामला जांच का विषय है,ग्रामीणों से पूछताछ के बाद दोनो शवों को पोस्टमार्टम हेतु पाकुड़ सदर अस्पताल भेज दिया गया,थाना प्रभारी आनंद पंडित ने बताया की मामले की जांच करेंगे पुलिस के द्वारा हर पहलू पर जांच की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!