आजसू जिलाध्यक्ष आलमगीर आलम ने किसानों को दिलाया है भरोसा,किसानों की मांग को लेकर उपर महल तक बात करने को तैयार है आजसू ।
पाकुड़: पाकुड प्रखंड अंतर्गत पोडाबगान के क्षेत्र जो कृषि के लिए मशहूर हैं विगत दिनों में पोडाबगान के आसपास के क्षेत्र के किसानों द्वारा लगभग 500 एकड़ ज़मीन पर रबी फसल की खेती किया गया था, फसल पूरी तरह पक भी गया था कि अचानक किसानों ने देखा कि उक्त खेत में आग लग गया है और जलकर खाक हो गया है। आजसू जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम ने कहा कि सूचना पाते ही युवा नेता अफीफ अमसल, बरहरवा प्रभारी मुसब्बर आलम, प्रखंड अध्यक्ष रफीक अहमद अपने टीम के साथ उक्त स्थल पर पहुंचे परिस्थिति को देखते हुए तत्काल मैंने संबंधित पदाधिकारियों को इस संबंधित सूचित किया।
आजसू जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम ने अंचल पदाधिकारी आलोक वरुण केसरी से कार्यालय में भेंट कर सारी स्थिति से अवगत कराया, अंचलाधिकारी एवं अंचल निरीक्षक से भेंट उपरांत पता चला कि इस विषय पर जांच पड़ताल चल रहा है सारे पीड़ित किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।आजसू जिलाध्यक्ष आलम ने कहा कि हमने किसानों की क्षतिपूर्ति के लिए मांग अधिकारियों के समक्ष रखा है।आजसू जिला अध्यक्ष आलम ने कहा कि इस दौरान स्थानीय सांसद के साथ-साथ माननीय मंत्री ग्रामीण विकास भी उक्त क्षेत्र के परिदर्शन के लिए गए थे।






