राजकुमार भगत
पाकुड़। निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, झारखंड, राँची के निर्देशानुसार ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा केन्द्र प्रायोजित राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अधीन राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम तहत ग्राम पंचायत, वार्ड सभा, प्रखण्ड एवं अंचल स्तर पर त्रैमासिक पेंशन दिवस का आयोजन किया जायेगा जिसमें आवेदकों का आवेदन पत्र का निष्पादन, पेंशनधारियों का त्रुटि निराकरण 22 मई,22 अगस्त व 22 दिसंबर को पाकुड़ प्रखंड के पंचायत दादपुर, कालिदासपुर, जमशेदपुर, मदनमोहनपुर, मनिकापाड़ा, इलामी, रामचंद्रपुर, कुमारपुर, नरोत्तमपुर, संग्रामपुर, सोनाजोरी, शहरकोल, इसाकपुर उर्फ रंगाडांगा, तारानगर, रहसपुर, जयकिस्टोपुर उर्फ नारायणखोर, मनीरामपुर एवं रघुनंदनपुर उर्फ जांचकी में त्रैमासिक पेंशन का आयोजन किया गयाहै।
पाकुड़ प्रखंड के नवादा, गंधायपुर, पृथ्वीनगर, चांदपुर, कोलाजोड़ा, हीरानंदनपुर, भवानीपुर, फरसा, किस्मतकदमसार,उदयनारायणपुर, पोचाथोल मालपहाड़ी,सीतापहाड़ी, नवीनगर, नसीपुर, चेंगाडांगा, झिकरहाटी पूर्वी झिकरहाटी पश्चिमी पंचायत में 23.05, 23.08.एवं 23.12.2023 को त्रैमासिक पेंशन दिवस का आयोजन किया जाएगा।
अमड़ापाड़ा प्रखंड के सिंगारसी, आलूबेड़ा, पचुवाड़ा, जराकी, डूमरचीर, अमड़ापाड़ा संथाली, बासमती, जामुगड़ीया, पाडेरकोला एवं बोहरा पंचायत में 22.05.,22.08.एवं 22.12.2023 को
पाकुड़िया प्रखंड के खजूरडंगाल, माहुलपहाड़ी, बासेतकुण्डी, बनियापसार, राजपोखर, मोगलाबांध,पाकुड़िया, तेतुलिया, लागडूम, बीचपहाड़ी, पलियादाहा, बसंतपुर, बन्नोग्राम, डोमनगड़िया, खाक्सा, फुलझिंझरी, गणपुरा एवं बड़ा सिंहपुर में 22.05,22.08. एवं 22.12.2023 को
हिरणपुर प्रखंड के बरमसिया, धोवाडांगा, बड़तलला, मंझलाडीह, घाघरजानी, मोहनपुर, हाथकाठी, तोराई, बाबूपुर, सुंदरपुर,बागशीशा, डांगापाड़ा, केन्दुआ में 22.05, 22.08.एवं 22.12.2023 को
लिट्टीपाड़ा प्रखंड के जोरडीहा, बड़ाघाघरी, सोनाधनी, कुंजबोना, करमाटांड़, जामजोरी, सुरजबेड़ा, लिट्टीपाड़ा, बांडू, नावाडीह, तालझारी, कमलघाटी, जबरदाहा, बीचामहल, बडासरसा, फूलपहाड़ी एवं तालपहाड़ी पंचायत में 22.5, 22.08.एवं 22.12.2023 को,
महेशपुर प्रखंड के पोखरिया, गायवथान, शहरग्राम, असकंधा, भेंटाटोला, बांसकेन्द्री, चण्डालमारा, बाबूदाहा, शिवरामपुर, खाँपुर, जयपुरबरंगा, रामपुर, कानीझारा, धर्मखापाड़ा, महेशपुर एवं सिलमपुर पंचायत में 22.05.22.08 एवं 22.12.2023 को
महेशपुर प्रखंड के तेलियापोखर, रोलाग्राम, पथरिया, बलियाडांगा, छक्कूधारा, देवीनगर, अभुआ, बड़कियारी, सीतारामपुर, मानिकपुर, बिरकिट्टी, दमदमा, बांकुड़ा, पलसा, जयनगरा, अर्जुनदाहा एवं श्रीरामगड़िया पंचायत में 23.05 , 23.08. एवं 23.12.2023 त्रैमासिक पेंशन दिवस का आयोजन किया जाएगा।।




