Search

June 19, 2026 5:43 pm

केकेएम कॉलेज के आदिवासी कल्याण छात्रावास के छात्र छात्राओं ने प्रकाश मुर्मू को दी श्रद्धांजलि

बजरंग पंडित

पाकुड़: शनिवार को केकेएम कॉलेज परिसर में प्रकाश मुर्मू को श्रद्धांजलि दिया गया। प्रकाश मुर्मू पिता दिनेश मुर्मू ग्राम सलगाडीह थाना पाकुड़िया का रहने वाला जो केकेएम कॉलेज पाकुर में वर्ष 2021 में नामांकन लिया था। इंटरमीडिएट की परीक्षा वर्ष 2023 में उत्तीर्ण करके स्थानक प्रथम वर्ष में नामांकन लिया था।आदिवासी कल्याण बालक छात्रावास केकेएम कॉलेज पाकुड़ के छात्रावास संख्या 2 में रहता था जिसका मौत गुरुवार को शाम 6 बजे के आसपास सड़क दुर्घटना में फूलझिंझरी से दुमका मुख्य मार्ग में हुआ था। प्रकाश मुर्मू अपने दोस्त के साथ उसी रास्ते जा रहा था।अचानक तेज गति से आ रही बस ने दोनों बाइक सवार युवकों को कुचल दिया था।जिस कारण दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। इस बावत आदिवासी कल्याण बालक छात्रावास के छात्र-छात्राओं ने प्रकाश मुर्मू की याद में श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!