Search

May 20, 2026 5:52 am

लेटेस्ट न्यूज़

के०के०एम०कॉलेज पाकुड़ में विश्वविद्यालय स्थापना दिवस समारोह का आयोजन हुआ

सतनाम सिंह

सिद्धू कानू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के स्थापना दिवस के अवसर पर के•के•एम कॉलेज, पाकुड़ एवं महिला कॉलेज, पाकुड़ द्वारा संयुक्त रूप से विश्व विद्यालय स्थापना दिवस का आयोजन किया गया।समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करते हुए कुलगीत के साथ किया गया। दीप प्रज्वलित प्रभारी प्राचार्य डॉ० शिवप्रसाद लोहरा , डॉ सुशीला हांसदा प्रभारी प्राचार्य महिला कॉलेज पाकुड़ एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ० युगल झा के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉ० शिव प्रसाद लोहरा के०के०एम० कॉलेज, डॉ० युगल झा वरिष्ठ प्राध्यापक के•के•एम कॉलेज, पाकुड़ महबूब आलम सहायक प्राध्यापक, शिक्षा संकाय डॉ०अमित कुमार झा सहायक प्राध्यापक, महिला कॉलेज पाकुड़ , नीरज कुमार प्रधान सहायक के•के• एम० कॉलेज, पाकुड़ ने सिदो -कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के स्थापना दिवस के इतिहास एवं उद्देश्यों के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की तथा सिदो कान्हु मुर्मू विश्विद्यालय दुमका के उत्तरोत्तर विकास के क्रम को आगे बढ़ाने में महाविद्यालय परिवार सचेतऔर सजग है।समारोह का संचालन डॉ०सुशीला हांसदा प्रभारी प्राचार्य महिला कॉलेज पाकुड़ द्वारा किया गया। अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन किया गया।समारोह में महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों के साथ छात्र छात्राएं उपस्थित थे ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!