Search

June 17, 2026 11:28 pm

कोरोनावायरस के नए वेरिएंट BF-7 को देखते हुए मॉक ड्रिल कर जानकारी देते हुए अलग रहने का दिया निर्देश।

साहिबगंज।भारत सरकार के निर्देशानुसार देश के सभी अस्पतालों हेल्थ केयर सेंटर में कोरोनावायरस के नए वेरिएंट BF-7 से निपटने हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में मंगलवार को जिले में डीसी रामनिवास यादव एवं सिविल सर्जन रामदेव पासवान के नेतृत्व में जिले के सभी अस्पताल में मॉक ड्रिल किया गया।

मॉक ड्रिल के माध्यम से कोरोनावायरस के नए वेरिएंट का कोई मामला आता है तो इस स्थिति में बेड और वेंटिलेटर की सुविधाएं पर्याप्त है कि नहीं,अस्पतालों में कितने आईसीयू बेड है कितने ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड है कितने आईसी बैड उपलब्ध है।
अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में मानव संसाधन उपलब्ध है कि नहीं अस्पतालों में इंफ्रास्ट्रक्चर कितना है?
पीपीई किट कितनी है। N95 मास्क और वेंटिलेटर की कितनी संख्या है?
कोविड वार्ड कितने तैयार हैं, बेड की संख्या कितनी है एवं
संकट की स्थिति में ऑक्सीजन प्लांट काम कर रहा है या नहीं।
रेफरल सर्विसेस की उपलब्धता डीएलएफ एवं एंबुलेंस की उपलब्धता।
आरटीपीसीआर,ट्रुनेट किट आदि की उपलब्धता।वहीं अस्पतालों में आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में एन 95 मास्क सैनिटाइजर आदि।
साथ ही अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई की स्थिति आदि के बाद रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

वहीं मौके पर चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को यह बताया गया कि कोरोना के मरीज को कैसे एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल लाया जा सकता है और उन्हें कैसे आइसोलेट किया जाएगा।इसमें क्या-क्या सावधानी बरतनी है।
इसके अलावा सैनीटाइज करने,मास्क का उपयोग करने के साथ जरूरी एहतियात बरतने की जानकारी दी गई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!