Search

May 22, 2026 8:30 pm

बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील

बकरीद पर हुड़दंगियों और अफवाहबाजों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर: ओपी प्रभारी।

पाकुड़: आगामी त्योहार बकरीद (ईदुज्जुहा) को शांति, आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को मालपहाड़ी ओपी (आउटपोस्ट) परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए दोनों समुदायों के प्रबुद्ध नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का संकल्प लिया। साथ ही, पुलिस और प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिया। बैठक के दौरान ओपी प्रभारी राहुल कुमार गुप्ता ने प्रशासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइनों से सभी को अवगत कराया। प्रशासन की ओर से निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने की अपील की।कुर्बानी का कार्य बंद जगहों या चिन्हित स्थानों पर ही किया जाएगा। खुले स्थानों, सड़कों या सार्वजनिक रास्तों पर कुर्बानी देने की सख्त मनाही है।कुर्बानी के बाद अवशेषों को खुले में न फेंकें, बल्कि उन्हें गड्ढा खोदकर सुरक्षित तरीके से दफनाएं ताकि पर्यावरण और स्वास्थ्य को कोई नुकसान न पहुंचे।

सोशल मीडिया पर कड़ी नजर

भड़काऊ, आपत्तिजनक या भ्रामक पोस्ट शेयर करने वालों पर पुलिस की आईटी सेल पैनी नजर रख रही है। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और तुरंत पुलिस को सूचित करें। इस मौके पर मुख्य रूप से सहायक पुलिस अवर निरीक्षक (एएसआई) अयोध्या राम एवं प्रदीप कुमार ने पुलिस प्रशासन का पक्ष रखा। जनप्रतिनिधियों में पाकुड़ प्रखंड के उप प्रमुख हैदर अली, नूरेजमान शेख, अली अकबर, विपुल शेख, मेनारुल शेख, मंजूर आलम समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित रहे। अन्तीम में पुलिस प्रशासन ने कहा कि त्योहार खुशियां बांटने का संदेश देता है। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। अफवाह फैलाने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। ग्रामीण किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत मालपहाड़ी ओपी को दें।

img 20260522 wa00752635009059757522377
img 20260522 wa0074813208689702658202

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!