Search

May 6, 2026 12:54 pm

गायत्री परिवार की ओर से जप एवं हवन यज्ञ अनुष्ठान किया गया।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया प्रखण्ड के विभिन्न गाँवों फूलझिंझरी, गणपुरा, चौकीशाल, सहित अन्य गांव में अखिल विश्व गायत्री परिवार पाकुड़िया की ओर से सोमवार देर शाम को जप एवं हवन यज्ञ अनुष्ठान किया गया। गायत्री परिवार के प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर हम सुधरेंगे युग सुधरेगा हम बदलेंगे युग बदलेगा का सामूहिक संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि गुरुदेव का दर्शन उनकी तस्वीरों में नहीं बल्कि उनके रचित साहित्य में किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने बताया कि गायत्री परिवार के बद्री प्र0 भगत, श्री राम भगत, राम नारायण भगत, पूष्पा देवी सहित अन्य के सहयोग से प्रखंड के विभिन्न गांव एवं मंदिरों पर जप एवं हवन यज्ञानुष्ठान किया गया तथा शाम में बजरंगवली मंदिर में दीप यज्ञानुष्ठान सामूहिक रूप से लोक कल्याण के लिए किया गया।

IMG 20230704 WA0027
IMG 20230704 WA0026 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!