Search

May 16, 2026 4:10 am

गुड फ्राइडे का त्योहार ईस्टर संडे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया



धीरेन साहा

पाकुड़िया ईसाई धर्मावलंबियों का महत्वपूर्ण त्योहार ईस्टर संडे रविवार को प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ  मनाया गया । इसको लेकर विभिन्न गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसके पूर्व शनिवार की रात को चर्च में ईसा के पुनर्जन्म के इंतजार में रात भर जागरण पास्का का आयोजन किया । ईसाई धर्म को मानने वाले लोगो का विश्वास है कि गुड फ्राइडे के तीन बाद यानी संडे को ईसा मसीह सूली पर चढ़ने के बाद दोबारा जीवित हो गए थे । जुगड़िया स्थित चर्च के फादर जूलियस हेम्ब्रम ने बताया कि इस दिन प्रभु ईसा मसीह के पुनर्जन्म की खुशी में पूरा मसीही समाज खुशियों से झूम उठता है और इस पर्व को बडे़ धूमधाम और उल्लास के साथ मनाता है । ईसा के पुनर्जन्म की आस में पाकुड़िया प्रखंड के बेलपहाड़ी, बड़ासपादाहा ,बासेतकुंडी,हरिपुर, जुगुड़िया , बनियापासर सहित अन्य गिरजाघरो में जागरण व बाईबिल पाठ का आयोजन किया गया । मोमबत्तियां जलायी गयी । खुशी का माहौल था । 

IMG 20230409 WA0042
IMG 20230409 WA0041
IMG 20230409 WA0040

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!