धीरेन साहा
उपायुक्त के निर्देश पर महेशपुर प्रखंड के चंडालमारा पंचायत में बीते सोमवार रात को प्रखंड एवं अंचल प्रशासन ने रात्रि जन चौपाल लगाया. वही जन चौपाल में बीडीओ उमेश मंडल ने मनरेगा योजना, पीएम आवास योजना, शौचालय निर्माण, पेयजल, बिरसा हरित ग्राम योजना से सबंधित मामले की समस्या का समाधान किया. वही सीओ ने दाखिल खारिज, कृषि ऋण माफी सहित अन्य कार्य को ऑन दा स्पाॅट निष्पादन किया. मौके पर बीडीओ, सीओ के अलावे बीपीआरओ प्रसेनजित मंडल, सीआई राजेश साहा, बीपीओ रिजवान फारूकी, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, पंचायत सचिव, जेई सहित अन्य उपस्थित थे।





