मेदनीनगर: प्रथम उप महापौर राकेश कुमार सिंह उर्फ मंगल सिंह ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली ऐतिहासिक जीत को भारतीय राजनीति का एक महत्वपूर्ण अध्याय बताते हुए कहा कि यह केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि जनता के अटूट विश्वास, सशक्त नेतृत्व और मजबूत संगठन का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि यह जीत माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी और विकासोन्मुखी नेतृत्व का प्रतिफल है, जिन्होंने देश को नई दिशा देने का कार्य किया। वहीं संगठनात्मक स्तर पर मजबूती लाने में नितिन नबीन के कुशल मार्गदर्शन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
राकेश कुमार सिंह ने माननीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीतिक क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सटीक योजना, मजबूत चुनावी रणनीति और जमीनी पकड़ ने इस विजय को सुनिश्चित किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता लाखों समर्पित कार्यकर्ताओं के दिन-रात के अथक परिश्रम, त्याग और संघर्ष का परिणाम है, जिन्होंने हर स्तर पर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया।
उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी जैसे अलग-अलग सामाजिक और राजनीतिक परिस्थितियों वाले राज्यों में मिली यह सफलता इस बात का संकेत है कि देश की जनता अब विकास, सुशासन और स्थिर नेतृत्व को प्राथमिकता दे रही है। यह जीत आने वाले समय में देश की राजनीति को नई दिशा देने के साथ-साथ विकास के एजेंडे को और अधिक गति प्रदान करेगी।
अंत में, उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत जनता के विश्वास की जीत है, और यही विश्वास भविष्य में और बड़े बदलावों की नींव बनेगा।
Related Posts

अम्बेडकर मेला सह बौद्ध मिलन समारोह संपन्न लोगों ने बुद्ध के शांति, अहिंसा और करुणा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया बाबा साहेब ने आने वाली पीढियां के लिए और समाज के सभी वर्गों को जात-पात से ऊपर उठकर समानता के धरातल पर खड़ा करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के संविधान निर्माता के रूप में उनके योगदान और उनके समावेशी विचारों को याद किया जाता रहेगा :मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू









