Search

May 16, 2026 2:22 am

चलंत लोक अदालत सह जागरूकता शिविर का आयोजन

सतनाम सिंह

पाकुड़ सदर प्रखंड अंतर्गत नवरतमपुर पंचायत भवन में झालसा रांची के निर्देशानुसार चलंत लोक अदालत सह जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ । पाकुड़ जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में किया गया ।‌ सहायक लीगल एड डिफेंस के अजफल हूसैन बिस्वास ने प्राधिकार से मिलने वाले लाभ के विभिन्न परिस्थिति मे उपाय के तरीका को समझाया । आपसी सहमति से विवादों का आसान तरीका से निपटारा किया जाता है । मौके पर पारा विधिक स्वयं सेवक कमला राय गागुली समाज में बंचित असहाय पीड़ित महिला की सखी बन स्टॉप सेंटर और प्राधिकार द्वारा न्याय मिलने के बारे मे बताया । प्लव अंजरूल शेख ने सरकार द्वारा चलाया गया विभिन्न प्रकार से योजना के तहत लाभ का जानकारी दी। मौके पर पंचायत के मुखिया झरना मराण्डी, पंचायत सेवक उमेश प्रसाद ,मेडिकल जांच के टीम उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!