Search

May 19, 2026 12:35 am

चिकित्सा कर्मी एवं साहिया के अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवा पर व्यापक असर पड़ता दिख रहा है

हेमंत हांसदा

पाकुड़िया संवाददाता पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मी एवं प्रखंड क्षेत्र के साहिया का अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं इन के हड़ताल पर चले जाने से फालेरिया उन्मूलन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं को दी जाने वाली टीका सहित अन्य मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवा पर व्यापक असर पड़ता दिख रहा है उधर अनुबंध स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल से गर्भवती महिलाओं को सैंपल जांच से भी परेशानी हो रही है। चिकित्सा प्रभारी अभय यादव ने बताया कि स्वास्थ्य सेवा प्रभावित होता देख विभाग ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आउटसोर्सिंग, चिकित्साकर्मियों, एमपीडब्ल्यू एवं नियमित कर्मचारियों का सहयोग लेना शुरू कर दिया है इसके अलावा दवा वितरण सेंटर पर भी आउटसोर्सिंग स्टाफ मरीजों को दवा दे रहे हैं. यहां प्रतिदिन 40 से 50 मरीज पहुंच कर अपना इलाज करवाते हैं और इलाज के पश्चात सभी को दवा दी जाती है फलेरिया का लक्ष्य पूरा करने हेतु एएनएम एवं सहायकों के आंशिक हड़ताल में चले जाने से उनके बदले आंशिक सेविका, सहायिका स्वयं सहायता समूह की महिला आदि मिलकर घर घर जाकर सभी के सामने डीईसी एवं अल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जा रही है एल्बेंडाजोल एवं डीईसी की दवा प्रखंड क्षेत्र के कुल लक्ष्य 105513 में से शनिवार तक 38537 फलेरिया की दवा कर्मचारियों के सामने खिलाया गया है। 25 फरवरी तक इस लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा।

img 20230213 wa00442679672639385780793

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!