Search

May 16, 2026 5:46 pm

चेकडैम निर्माण में हो रहा घटिया सामग्री का इस्तेमाल

कार्य स्थल पर योजना बोर्ड भी नदारद मिली

बजरंग पंडित पाकुड़।

पाकुड़: सदर प्रखंड क्षेत्र स्थित पृथ्वीनगर पंचायत के कोपा गौड़ गांव के समीप सड़क किनारे नदी में लघु सिंचाई विभाग से बनाए जा रहे चेक डैम में भारी अनियमितता बरतने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि कार्यान्वित उक्त योजना में मृत पत्थर के साथ साथ लाल चिप्स का भी धड़ल्ले से उपयोग हो रहा है। उन्हीं पत्थरों से चेक डैम की ढलाई की जा रही है।साथ ही मिट्टी मिला हुआ बालु का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। इतना ही नहीं चेकडैम निर्माण कार्य योजना में काम कर रहे मजदूरों का भी व्यापक रूप से शोषण किया जा रहा है।निर्माण कार्य में घटिया लाल मिट्टी युक्त बालू का इस्तेमाल किया जा रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण इतना घटिया हो रहा है कि नदी की तेज धारा में चेकडैम बह जाएगा और फिर वही स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। चेकडैम निर्माण में शुरू से ही अनसाइज पत्थर, गिट्टी और बालू का प्रयोग हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उन्होंने घटिया निर्माण का विरोध किया था लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई।किसानों के हित के लिए सरकार चेक डेम का निर्माण करवाती है,लेकिन विभाग के अधिकारी और ठेकेदार की मिलीभगत से योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल पाता है, बताया जा रहा है कि पाकुड़ के एक सत्ताधारी नेता अपने सत्ता का घौष दिखाते हुए हबीबुर के साथ रहमान बरसाते जा रहे हैं। उनके द्वारा अन्य जगहों पर भी चेक डैम का निर्माण कराया जा रहा है। जब कार्य स्थल पर मजदूर से घटिया सामग्री का इस्तेमाल और विभाग के इंजीनियर के बारे में पूछा गया, तो सभी कन्नी काटते नजर आए,तभी एक मजदूर ने दबी जुबान से बताया की कार्य की शुरुआत के समय एक बार जेई आए थे,लेकिन इसके बाद आज तक उनका पता नही,और कार्य संबंधित गुणवत्ता के बारे में बताया की ठेकदार की यही मर्जी है।

IMG 20230327 21123833 1
IMG 20230327 21123646
IMG 20230327 21123221

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!