Search

May 16, 2026 6:27 pm

चैत्र नवरात्र में मां के पट्ट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़



पाकुड़ चैत्र नवरात्रि के छट्ठे दिन मां के कात्यायनी स्वरूप की हुई पूजा । मां की तस्वीरों के सामने रखे कलश की 5 दिनों से पूजा-अर्चना होती आ रही है और सोमवार छठे दिन मां कात्यायनी के स्वरूप की पूजा हुई और शाम माता की प्रतिमा को उनके स्थान पर रखा गया जैसे ही पुरोहित ने मां का पट्ट खोला तो श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी । हालांकि आसीन मास की दुर्गा पूजा के बनिस्पत चैत्र नवरात्र में गिने-चुने जगहों पर माता रानी की प्रतिमा स्थापित होती है । जिले भर में कुल 4 जगहों पर चैत्र नवरात्र महोत्सव चल रहा है नगर के छोटी अलीगंज,राज हाई स्कूल रोड, माल गोदाम रोड, ग्रामीण क्षेत्र में गोपीनाथपुर माता की प्रतिमा स्थापित की गई है और लोग हर्षोल्लास के साथ चैत्र नवरात्रि का उमंग और मस्ती में डूबे हुए हैं । वही छोटी अलीगंज सिद्धू कानू नगर वार्ड नंबर 3 मैं चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष में विशाल मेले का आयोजन किया गया है अष्टमी नवमी दशमी विशेष पूजा के साथ महाप्रसाद का भी वितरण होगा । हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है । शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में स्थित देवी मंदिरों में माता के जयकारों से परिसर गूंज गए। इसके अलावा लाउड स्पीकरों पर भजनों से आसपास का वातावरण भी भक्तिमय हो गया। अष्टमी नवमी दशमी के दिन श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं और पुलिस की व्यवस्था भी की हैं। जिससे भीड़ को कंट्रोल किया जा सके। नवरात्री के चलते माता मंदिरों को आकर्षक लाइटों से सजाया गया हैं।

IMG 20230327 WA0026
IMG 20230327 WA0027

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!