Search

May 16, 2026 6:08 am

चोरी का मोटर साईकिल के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

लिट्टीपाड़ा पाकुड़



प्रशांत मंडल

थाना क्षेत्र के बिचामहल गांव से पुलिस ने शुक्रवार को एक चोरी का मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बिचामहल गांव निवासी सोबरती मोमिन ने थाना में लिखित शिकायत कर कहा कि बीते चार अप्रैल को मैं अपने मोटरसाइकिल संख्या जेएच 18ई 5112 से लिट्टीपाड़ा के लिए घर से निकल रहा था कि बिचामहल पक्की सड़क के समीप एक हीरो होंडा ग्लेमर मोटरसाइकिल में मेरा ही गाड़ी का नंबर लगा हुआ था, पास जाकर देखने एवं पता करने पर उक्त मोटरसाइकिल गांव के ही सहीद अंसारी का था।सहीद से बात करने पर कुछ भी बताने से इंकार किया।थाना प्रभारी अरुणिमा बागे ने बताया गांव में एक ही मोटरसाइकिल नंबर के दो मोटरसाइकिल का लिखित शिकायत बिचामहल गांव के सोबराती मोमिन ने किया। शिकायत के आधार पर थाना में कांड संख्या 15 /23 के तहत मामला दर्ज कर शुक्रवार को छापेमारी कर एक मोटरसाइकिल सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार जेल भेज दिया है। मामले की जांच किया जा रहा है।

IMG 20230407 WA0019

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!