Search

May 10, 2026 12:46 pm

चोरी की मोबाइल बेचने ढूंढ रहा था ग्राहक,2 गिरफ्तार,भेजा जेल

सतनाम सिंह

पाकुड़: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर मोबाइल फोन, चार्जर, हैडफोन व अन्य सामान की चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चांचकी निवासी इस्माइल शेख एवं शमीम शेख दो मोबाइल बेचने के लिए एक दुकान में जाकर ग्राहक ढूंढ रहा था। दुकान मालिक ने इसकी सूचना मुफस्सिल पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस की टीम गांव पहुंची और संदेही को गिरफ्तार किया।पूछताछ में आरोपित ने मोबाइल चोरी करने की जानकारी दी। चोरों के निशानदेही पर बाकी के 2 और मोबाइल बरामद किया गया।आरोपियों ने सभी मोबाइल फोन को चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से सभी चोरी की मोबाइल फोन जब्त कर ली है। न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस आरोपित युवक को जेल भेज दी है। जांच क्रम में पता चला कि थाना कांड सं०-113/23 के ही दोनों आरोपी हैं जो पिछले दिनों एक मोबाइल दुकान में जाते हैं चोरी को अंजाम दिए थे।

बाइट- सतीश कुमार ,थाना प्रभारी मुफस्सिल।

IMG 20230612 WA0017
IMG 20230612 WA0018 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!