Search

June 19, 2026 5:35 pm

छत का एक हिस्सा गिरने से दुकानदार हुआ घायल

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) प्रखंड के साप्ताहिक हटिया परिसर में सोमवार देर शाम एक दुकानदार का सिर पर छत का एक हिस्सा गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के पतरापाड़ा निवासी पुरन साहा उम्र करीब 50वर्ष डाकबंगला परिसर के जर्जर छत के नीचे में बैठकर खैनी बेच रहा था अचानक जर्जर छत उनके सिर पर गिर गया जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। आनन फानन में आस पास के दुकानदारों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश बेसरा ने ईलाज कर पाकुड़ रेफर कर दिया। वहीं डॉ मुकेश बेसरा ने बताया कि पुरन साहा के टुड्डी एवं गर्दन पर चोटे है जिन्हें बेहतर ईलाज हेतु पाकुड़ रेफर किया गया हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!