Search

May 16, 2026 7:04 am

छात्राओं ने किया सामुदायिक शौचालय निर्माण का विरोध

बजरंग पंडित पाकुड़।

पाकुड़ नगर के राजकीय कन्या मध्य विद्यालय के मुख्य गेट पर सामुदायिक शौचालय का निर्माण नगर परिषद द्वारा करवाया जा रहा है । जिसको लेकर राजकीय कन्या मध्य विद्यालय के एच‌एम समेत छात्राओं व प्रबंधन समिति सभी ने गुरुवार को इनका पुरजोर विरोध किया । एचएम ने कहा यहां बच्चियां पढ़ती हैं । और इनके स्कूलों के आसपास ऐसे कोई भी काम हम नहीं होने देंगे आज शौचालय का निर्माण हो जाता है तो अराजक तत्व का बसेरा हो जाएगा और बच्चियों का आना-जाना स्कूलों में मुश्किल हो जाएगा । इससे हमारी शिक्षा प्रभावित हो सकती है । वहीं हरिंडांगा उच्च विद्यालय परिसर में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराए जाने का मामला संज्ञान में सभी को है । परंतु अब तक कोई सुध नहीं लिया गया आखिर यह सामुदायिक शौचालय, विद्यालय परिसर के अंदर कैसे बन गया ।बाहरी व्यक्तियों काे इसका प्रयोग यदि नहीं करने दिया जाएगा । परिसर के अंदर बने शौचालय से क्या राजस्व प्राप्ति हो सकती है । नगर क्षेत्र में कई ऐसे सामुदायिक शौचालय हैं जिस पर ताला लटका हुआ रहता है ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!