राजकुमार भगत
पाकुड़। शुक्रवार को सदर प्रखंड पाकुड़ के शिक्षकों ने बीआरसी भवन के सामने जाति,जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के कार्य से शिक्षकों को मुक्त करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया तथा बीईईओ पाकुड़ के नाम से एक ज्ञापन दिया जिसकी प्रतिलिपि डीएसई, डीईओ, डीडीसी एवं डीसी को भी प्रेषित किया है। शिक्षकों ने कहा कि हम शिक्षक हैं हमें पढ़ाने दो, जाति प्रमाण पत्र कार्य से मुक्त रखे।शिक्षक दिलीप कुमार राय ने कहा कि सरकार एवं समाज की इच्छा है कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले लेकिन जाति, जन्म-मृत्यु प्रमाण बनवाने के कार्य से शैक्षिक माहौल खराब हो रहा है। अभी शैक्षिक सत्र का प्रारंभिक दौर है सभी बच्चों को पुस्तक दिया गया है लेकिन सही से पढ़ाई नहीं हो पा रही है।वहीं अतिकुर रहमान ने कहा कि हम सभी बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं लेकिन जाति प्रमाण पत्र बनवाने के काम के कारण शैक्षणिक माहौल खराब हो रहा है। वहीं समीम अख्तर ने कहा कि सरकार जाति प्रमाण बनवाने की अलग व्यवस्था करे हम सभी इस पेचिदा काम का वहिष्कार करते हैं।
मौके पर प्रदीप मालाकार, शमशेर आलम, बद्री रविदास, मुशर्रफ हुसैन, बिनोद सिंह, सुधीर सिंह, सहायक अध्यापक केताबुल शेख, प्रभारी प्रधानाध्यापक कूलदीप महतो, बिजय नन्दन त्रिवेदी, राजीव लोचन त्रिवेदी,रियाजूद्दीन अंसारी, सुनिल मंडल, उत्तम महतो, रोहित मंडल, अविनाश पंडित,जन्मजय मंडल, मनोज मरांडी समेत दर्जनों शिक्षक मौजूद थे।





