Search

May 10, 2026 3:24 am

जदयू की बैठक में ग्राम वासियों ने बताई समस्या।

राजकुमार भगत

पाकुड। जनता दल यूनाइटेड द्वारा लिट्टीपाड़ा प्रखंड के बाड़ू पंचायत में बैठक किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मार्को सोरेन ने किया ।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष गौतम मंडल उपस्थित हुए। बैठक में ग्रामीणों का समस्या जिला अध्यक्ष के समक्ष रखा गया । बाड़ू पंचायत में ग्रामीणों को अभी तक पीने का शुद्ध पानी नहीं मिल रहा है। आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहता है ।सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं से पंचायत वासी वंचित हैं। इसमें जिला अध्यक्ष ने कहा कि पंचायत की समस्या को लेकर पाकुड़ उपायुक्त से मिलकर समस्या का समाधान किया जाएगा ।अगर समस्या का निदान नहीं हुआ तो लिट़्टीपाड़ा में जनता दल यूनाइटेड के द्वारा चरणबद्ध आंदोलन होगा। बैठक में मुख्य मुख्य रूप से जिला सचिव लालू शाह बाबू धन मंडी जिला महिला अध्यक्ष मोनी टू डू जिला उपाध्यक्ष मोदी ना मुर्मू एवं लिट्टीपाड़ा जदयू के दर्जनों कार्यकर्ता गण उपस्थित हुए ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!