राजकुमार भगत
पाकुड़। गुरुवार को जदयू चली गांव की ओर के तहत हिरणपुर प्रखंड के घाघरजानी पंचायत में प्रखंड अध्यक्ष जीतलाल टुडू के अध्यक्षता में जनता दल यूनाइटेड का प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। जिसमे जिला अध्यक्ष गौतम मंडल को प्रखंड अध्यक्ष ने माला पहनाकर स्वागत किया । बैठक में घाघरजनी पंचायत के लोगों जिला अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी में समय-समय पर सदस्यता अभियान चलाने प्रखंड के हर घर जाते हैं।जनता के मुद्दे उठाते है ।बैठक में आए कार्यकर्ताओं एवं लोगों ने जिला अध्यक्ष के सामने बिजली पानी प्रधानमंत्री आवास ,रोड आदि की समस्याएं रखी। स्कूल में बच्चों के हिसाब से शिक्षक का नहीं होने की जानकारी दी। जिला अध्यक्ष ने ग्रामीणों से कहा कि इन सभी मुद्दों को पाकुड़ के उपायुक्त महोदय के सामने रखने का काम पार्टी के द्वारा किया जाएगा एवं जितना जल्दी हो इन सभी कार्यों को करवाया जाएगा । अगर नहीं हुआ तो पार्टी के बैनर तले जोरदार आंदोलन धरना प्रदर्शन किया जाएगा ।बैठक में जूलियस हांसदा, थॉमस मरांडी ,चिंटू सोरेन,पीलू हेम्ब्रम, सुभाल मरण्डी, चिन्टू हेम्ब्रम आदि दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी को मजबूत करने का प्रण लिया गया। मोकेपर जिला उपाध्यक्ष अनिल कश्यप, पाकुर नगर अध्यक्ष बपन मंडल, हिरणपुर युवा के प्रखंड अध्यक्ष लालू साहा जदयू के जिला प्रवक्ता अमन कुमार भगत उपस्थित रहे।










