Search

May 6, 2026 8:54 am

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में गाली गलौज तथा मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है

सतनाम सिंह

महेशपुर- रद्दीपुर ओपी क्षेत्र के गंगड़ा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में गाली गलौज तथा मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है।वही प्रथम पक्ष के वादी मोतीबुल इस्लाम ने थाने में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज करावाया है। वादी द्वारा दिए गए आवेदन में उल्लेख किया है कि दिनांक 02/07/2023 को समय शाम 6:00 बजे मौजा 316 रनगांव दाग नंबर 532 जमाबंदी नंबर 10 रकबा 1 बीघा 3 कट्ठा 12 धूर उसके नाम पर रजिस्ट्री जमीन पर गंगड्डा तथा इच्छानगर गांव के लोग रोहिद शेख,सिद्दीक शेख,सदाय शेख, बाबय शेख गंगड्डा गांव निवासी तथा मोमीद शेख, टनिक शेख,रिपन शेख आयनुल शेख तथा लिटन शेख इच्छानगर गांव निवासी ने उसके जमीन को जबरन घेराबंदी कर बृक्षा रोपण कर रहा था। उसे सूचना मिलने पर वह उसकी मा एवं उसके पुत्र ने उपरोक्त सभी को वृक्षारोपण को मना करने पर उन तीनों को उपरोक्त सभी ने बुरी तरह से लाठी डंडा,लात मुक्का से मारने लगा और जमीन पर पानी कीचड़ में उसके सिर को दबाकर कीचड़ में घुसा दिया। जिससे वह बेहोश हो गया। उससे मरा समझकर सभी लोग वहां से भाग गया। सूचना मिलने पर करीब घंटा एक घंटा बाद उसकी पत्नी उसे टोटो से उठाकर रद्दीपुर ओपी ले आए। लेने क्रम में रास्ते में उसका होश आया। फिर वहां से महेशपुर हस्पताल चिकित्सा हेतु भेज दिया गया। वही महेशपुर से रामपुर हड़ताल रेफर कर दिया गया। वादी ने अस्पताल में इलाज कराने के कारण आवेदन देने में विलंब हुआ है। वही वादी ने उपरोक्त व्यक्तियों खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाया है। थाने में दिए गए आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 109/23 दिनांक 06/0723 को भादवी की धारा 323,341,325,307/34 के तहत मामला दर्ज की गई है।
वहीं दूसरे पक्ष के वादी ने थाने में दिए गए आवेदन में उल्लेख किया है कि वह लोग का मौजा रनगांव 316 प्लॉट नंबर 532 रकबा 1 बीघा 3 कट्ठा 12 धूर जमीन में उन लोगों का आधा तथा उसके चाचा कलीमुद्दीन शेख के जमीन है। उन लोगों का आधा जमीन में सोनाजोड़ी,शिशु तथा आम का पेड़ लगभग 2 माह पूर्व लगाया था। कुल पेड़ों की संख्या 80 था।जिसका पेड़ का कीमत 40 हजार रुपए है। परंतु दिनांक 02/07/23 को दिन रविवार समय लगभग 7:00 बजे गंगड्डा गांव के मतिबूल शेख,पतासी बीवी तथा सेलिमा बीबी ने मिलकर उसे गाली गलौज कर पेड़ को उखाड़ फेंक दिया। उस पेड़ को ट्रैक्टर में लोड कर भाग गया। वहां अपना पेड़ों को देखरेख के लिए वहां गया था। क्योंकि वह वहां अकेला था मतिबूल शेख ने हाथ में छू, पतासी के हाथ में लाठी तथा सेलिमा बीवी के हाथ में लोहे का रोड लेकर उसे गंदी गंदी भाषा से गाली गलौज कर उसे धक्का मुक्का कर उन लोगों का सारा पेड़ों को बर्बाद कर दिया। जिससे वह झगड़ा में चोटिल हो गया । इसलिए वह इलाज करा रहा था जिसके चलते थाने में आवेदन देने में विलंब हुआ। वादी ने थाने में आवेदन देकर उपरोक्त व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाया है। वादी द्वारा थाने में दिए गए आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 110/23 दिनांक 06/07/23 को भादवि की धारा 323,341, 504 ,506 ,427/ 34 के तहत मामला दर्ज की गई है। वहीं इस घटना को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!