200 गरीबों के बीच खाना व पुराने कपड़े का किया वितरण
बजरंग पंडित पाकुड़।
पाकुड़. पाकुड़ स्टेशन में ऐसे लोग है जिन्हें एक वक्त का खाना भी नसीब नहीं हो पाता, कई बार भूखे पेट सोना पड़ता है या फिर मन मसोसकर रह जाना पड़ता है. लेकिन हमारे समाज में ही कई ऐसे लोग भी है जो ऐसे जरूरतमंदों का मसीहा बनकर समाज में एक नई रोशनी फैला रहे हैं. हम बात कर रहे हैं. पाकुड़ जिला मारवाड़ी समिति की जो मुफ्त में जरूरतमंदों को खाना खिलाने की सोच रख कर स्टेशन परिसर के करीब 200 व्यक्तियों को निशुल्क भोजन कराया। दरअसल पाकुड़ में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति ने रेलवे स्टेशन परिसर में जरूरतमंदों को के लिए सेवा शिविर लगाया। शिविर में समिति के दर्जनों सदस्यों ने जरूरतमंदों को भोजन कराने के साथ कई लोगों के बीच पुराने कपड़ों का वितरण किया। समिति की अध्यक्ष चंदा अग्रवाल ने कहा कि समाज के सभी लोग अपने परिवार की तरह है।अगर हमें कुछ ज्यादा मिला है तो उसे हमें बांटना चाहिए, यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है. ऐसे कई जो मजदूर है जिन्हें एक वक्त की रोटी के लिए सोचना पड़ जाता है।इस तरह के कार्य से ना सिर्फ मुझे खुशी मिलती है बल्कि पूरे समाज का भला होता हैं। वही समिति के प्रिति टेबरीबाल ने बताया कि समाज में अगर हमें कुछ ज्यादा मिला है तो उसे हमें बांटना चाहिए, यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है. ऐसे कई रेज़ा मजदूर है जिन्हें एक वक्त की रोटी के लिए सोचना पड़ जाता है. इस तरह के कार्य से ना सिर्फ मुझे खुशी मिलती है बल्कि पूरे समाज का भला होता है.
बाइट- प्रीति टेबरीवाल, सदस्य मारवाड़ी समिति
बाइट- चंदा अग्रवाल,अध्यक्ष






