Search

May 16, 2026 12:32 am

जल जीवन मिशन के तहत एकल ग्रामीण जलापूर्ति योजना का हुआ निरीक्षण

राजकुमार भगत

पाकुड़ जल जीवन मिशन के तहत जिला में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल पाकुड़ के द्वारा हर घर नल जल योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु अमड़ापाड़ा प्रखंड के बोहरा पंचायत के कालझोड़ एवं भिलाई पंचायत पाडेरकोला जितको एवं पचुवाड़ा पंचायत के बरमसिया ग्राम में निर्मित किए जा रहे एकल ग्रामीण जलापूर्ति योजना का निरीक्षण रघुनन्दन शर्मा, अभियंता प्रमुख एवं राजीव रंजन, संयुक्त सचिव के द्वारा किया गया। अभियंता प्रमुख रघुनंदन शर्मा के द्वारा लिट़्टीपाड़ा बहू ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत बनाए गये इंटेक वेल का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने संबंधित अभियंता एवं संवेदक को निर्देश दिया कि कार्य की गुणवत्ता के अनुरूप कार्य करते हुए ससमय कार्य को पूर्ण करें अन्यथा विलंब होने की स्थिति में राशि की कटौती संबंधित संवेदक से की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता श्री राहुल श्रीवास्तव, सहायक अभियंता श्री अभिजीत कुमार, जिला समन्वयक एमआईएस श्री रितेश कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!