Search

May 13, 2026 1:24 pm

जिज्ञासा बाल भवन ने मनाया पहला वार्षिकोत्सव

बड़कागाँव / संवाददाता
GD news live

हजारीबाग कोयला खनन परियोजनाओं के अंतर्गत चलाई जा रही जिज्ञासा बाल भवन ने अपना पहला वार्षिकोत्सव सीकरी ऑफिस में धूमधाम से मनाया। पिछले साल 5 फरवरी 2022 को बाल भवन की स्थापना की गई थी। स्थापना के बाद से ही बाल भवन परियोजना के दर्जनों बच्चों को अतिरिक्त सह-पाठयक्रम गतिविधियाँ यानी को करिकुलर एक्टिविटीज करवा रहा है जिससे बच्चों में संपूर्ण विकास हो सके। पहले वर्ष पूरे होने के मौके पर स्वयं सिद्धा लेडीज क्लब की अध्यक्षा श्रीमती महुआ मजूमदार बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुईं और बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम का आनंद लिया। चीफ गेस्ट महुआ मजूमदार के अलावा कार्यक्रम में जागृति महिला संघ एवं जिज्ञासा बाल भवन की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी श्रीवास्तव भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत दीप प्रज्वलन के बाद माल्यार्पण के साथ हुई जिसके बाद बाल भवन के बाल कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से समां बांध दिया। छोटे छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी बाल कलाकारी का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नृत्य, संगीत और नाटक प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में बाल भवन द्वारा साल भर में किए गए कार्यों को भी दर्शाया गया। चीफ गेस्ट महुआ मजूमदार ने इस मौके पर बच्चों के अभिभावकों से आग्रह करते हुए कहा कि आप अपने बच्चों की हुनर और उनकी रूचि को पहचाने जिससे वो उस क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सके। उन्होंने कहा आज जब इस सभागार में हम बच्चों को इधर-उधर दौड़ते, खेलकूद करते हुए देखते हैं तो बहुत अच्छा लगता है यानी बच्चे कुछ भी करें वह बहुत अच्छे लगते हैं। जिज्ञासा बाल भवन की अध्यक्षा मीनाक्षी श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में अपना वक्तव्य रखते हुए कहा कि बाल भवन हम सब को एक ऐसा मंच प्रदान करता है जहां हम अपने बचपन को याद कर सकते हैं और उन यादों में खो सकते हैं। उन्होंने कहा की बच्चों के लिए दुनिया भर में महज सात अजूबे नहीं है बल्कि उनके लिए 7 मिलियन से अधिक हैं और बाल भवन के सहारे कोशिश करते हैं कि ये बच्चे इन 7 मिलियन अजूबों में से एक को ढूंढे, अपनी काबिलियत को पहचाने। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महुआ मुजूमदार, जिज्ञासा बाल भवन की अध्यक्षा मीनाक्षी श्रीवास्तव एवं कामेश्वरी के अलावा जिज्ञासा बाल भवन की जनरल सेक्रेटरी दीपिका चौहान भी मौजूद रहीं।

IMG 20230422 WA0017
IMG 20230422 WA0018 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!