Search

June 21, 2026 3:51 pm

जिप सदस्य ने गरीब लोगों के बीच वितरण किया कम्बल

बजरंग पंडित

हिरणपुर (पाकुड़): दुर्गा पूजा के अवसर पर गुरुवार की शाम डांगापाड़ा स्थित वैष्णवी दुर्गा मंदिर प्रांगण में दर्जनों गरीब असहाय महिला पुरुषों के बीच जिला परिषद सदस्य प्रियंका देवी व मुखिया बाले हेम्ब्रम ने कम्बल का वितरण किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुरूप
इस अवसर पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। जिप सदस्य ने अपने सम्बोधन में कहा कि जनहित को लेकर शुरू से ही कार्य किया जा रहा है। ठंड को देखते गरीब लोगों के बीच सहयोग की गई है। उधर इस मौके पर उपस्थित लोगों के बीच हनुमान चालीसा पाठ का प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें विजयी प्रतिभागियों को पूजा कमिटी द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर पूजा कमिटी के मोहनलाल भगत , ओम प्रकाश भारती , अमित मण्डल ,सपन सेन , पास्टर सोरेन , आनन्द सेन , कुमार भाष्कर आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!