Search

May 5, 2026 10:15 am

जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई

सतनाम सिंह

जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक उपायुक्त वरुण रंजन व पुलिस अधीक्षक एच.पी जनार्दनन की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में सम्पन्न हुई

अवैध खनन व परिवहन कार्य में कोई भी लोग संलिप्त पाए जाते हैं तो उसके विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करे

जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक उपायुक्त वरुण रंजन एवं पुलिस अधीक्षक एच.पी जनार्दनन की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। उपायुक्त वरुण रंजन ने अवैध कोयला, अवैध पत्थर, अवैध बालू उठाव, अवैध खनन के रोकथाम के लिए पूर्व के बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन की बिन्दुवार समीक्षा करतें हुए जिला खनन पदाधिकारी द्वारा की गयी कार्रवाई का ब्यौरा लिया। उपायुक्त ने जिला खनन पदाधिकारी को अवैध खनन करने वालो पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने जिला खनन टास्क फोर्स के पदाधिकारी व सदस्यों को क्षेत्रों का भ्रमण कर औचक निरीक्षण करने को कहा। छापेमारी में तेजी लाते हुए संख्या में बढ़ोतरी कर इसमें संलग्न व्यक्तियों पर कारवाई करने का निर्देश दिया एवं अनियमितता पाए जाने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने की बात कही गई। उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक दिन विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण के साथ छापेमारी अभियान चलाएं।आवश्यकता के अनुरूप गांव स्तर पर सूचना तंत्र भी मजबूत करने को कहा। उपायुक्त ने कोल कम्पनियों के प्रतिनिधियों को कहा कि कोल माइंस का डीजीपीएस मापी करवाकर प्रतिवेदन दें। वहीं प्रदूषण नियंत्रण पार्षद दुमका को अगले मीटिंग तक 10 से 20 क्रशर की जांच कर प्रतिवेदन ससमय उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को दिया टीम भावना के साथ कार्य करने का निर्देश…

बैठक के दौरान उपायुक्त वरूण रंजन ने जिला खनन पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि सभी आपसी समन्व्य स्थापित कर अवैध खनन, गाड़ियों द्वारा अवैध ढुलाई पर अंकुश लगाने हेतु टीम वर्क के रूप में कार्य करें, ताकि त्वरित व उचित धाराओं के साथ कानूनी कार्रवाई की जा सके।
इस बैठक में सहायक समाहर्ता (भा०प्र०से०) कृष्णकांत कनवाड़िया, अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, जिला खनन पदाधिकारी प्रदीप कुमार साह, पाकुड़ एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, जिला पंचायत राज पदाधिकारी महेश राम, सभी अंचलाधिकारी, माइनिंग इंस्पेक्टर पिन्टु कुमार एवं सभी थाना प्रभारी समेत अन्य उपस्थित थे।

IMG 20230717 WA0033
IMG 20230717 WA0032

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!